सारनाथ पुलिस टीम के हत्थे दो शातिर वाहन चोर चढ़े, कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद
वाराणसी।सारनाथ थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शातिर वाहन चोर चन्दन मौर्या पुत्र विनोद मौर्या उम्र 19 वर्ष निवासी गोला (सिंहपुर ) थाना सारनाथ व आशीष पटेल पुत्र राजेश पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी घुरहूपुर थाना सारनाथ को डण्डन बाबा मन्दिर पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।