उमरेठ की मानकादेही पंचायत का जंगल इन दिनों गौमुख मेले के कारण गुलजार है। बडी संख्या में भक्त यहां पहंुच रहे है। गाय के मुंह की तरह की जलधारा के दर्शन और पवित्र जल में स्नान पूजन करने भक्त मेले में पहंुच रहे है। शनिवार को मेले में बडी संख्या में लोग पहंुचे। समिति ने 7 बजे बताया कि कार्तिक पूर्णिमा ये एक पखवाडे का ये मेला शुरू होता है।