बेनीपुर: करहरी मुहल्ला में रविवार को जयंती पर याद किए गए बीपी मंडल
बीपी मंडल सेवा संस्थान के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, मंडल आयोग के अध्यक्ष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अवकाश प्राप्त शिक्षक तारा कांत झा ने उनके कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मंडल आयोग की अनुशंसा का लाभ आज ओबीसी समाज को मिल रहा है। सीएम लॉ कॉलेज के प्रो ब्रह्मदेव सिंह ने कहा कि बीपी मंडल विलक्षण प्रतिभा क