बेनीपुर: विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने शनिवार को भगवतीपुर-दुर्गीचक-कमालपुर से हावीडीह सड़क का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना के तहत 2 किलोमीटर लंबा सड़क की प्राकलित राशि 203.477 लाख रुपए है। विधायक ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता का पूर्ण ख्याल रखा जाना चाहिए। गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान राम उदगार यादव सहित दर्जनों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।