श्रीडूंगरगढ़: सत्तासर में राउमावि की चारदीवारी व मुख्य द्वार का लोकार्पण, विधायक सारस्वत ने की सराहना
गांव सत्तासर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को चारदीवारी व मुख्य द्वार का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। विधायक ताराचंद सारस्वत ने दानदाता सीमा शर्मा व परमेश्वरलाल शर्मा द्वारा 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने भामाशाहों को समाज की धरोहर बताते हुए कहा कि उनके योगदान से सेवा और पूंजी के सदुपयोग की प्रेरणा