श्रीडूंगरगढ़: ठुकरियासर में डिग्गी में डूबने से दो सगे भाइयों की हुई मौत, गांव में शोक की लहर
श्रीडूंगरगढ के ठुकरियासर गांव में रविवार एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार सोहनलाल जाट के 8 वर्षीय पुत्र मोहित और 6 वर्षीय पुत्र अंकित खेत के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह डिग्गी मे