पूरनपुर। मंडी समिति में धान खरीद बंद होने से आक्रोशित किसानों ने शनिवार दोपहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में किसान दोपहर करीब तीन बजे पूरनपुर मंडी समिति पहुंचे और मंडी गेट पर डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला का पुतला व धान जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। किसानों ने आरोप लगाया है।