ब्यावरा: राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ब्यावरा में तीर्थ यात्रियों को रवाना किया
Biaora, Rajgarh | Sep 15, 2025 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत ब्यावरा से कामाख्या जाने वाले तीर्थ दर्शन यात्रियों को राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर ब्यावरा रेलवे स्टेशन से सोमवार को सुबह 10:00 बजे करीब रवाना किया इस दौरान राज्य मंत्री ने उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।