रानीगंज प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत में उस वक्त विवाद गहरा गया, जब जनसेवा और पंचायत कार्यों के लिए निर्मित राजीव गांधी सेवा केन्द्र को बैंक ऑफ बड़ौदा की रामपुर शाखा के लिए तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई। पंचायत भवन में इन दिनों व्यापक स्तर पर रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है, जिससे पंचायत कार्यालय के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।