कर्वी: नगर पालिका कर्वी के शास्त्री नगर में लगा कचरे का अंबार, मोहल्ले वासियों ने नगरपालिका पर अनदेखी करने का लगाया आरोप
कर्वी नगर पालिका क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में कचरे का भारी अंबार लगा होने के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों ने आज रविवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के सामने जानकारी दी है। और बताया कि कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया पर नगर पालिका द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया गया।