नववर्ष 2026 की शुरुआत बुहाना में एक सकारात्मक, धार्मिक और सामाजिक संदेश के साथ की जाएगी। बढ़ते नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से श्री भगवान परशुराम बालाजी मंदिर ट्रस्ट की पहल पर 1 जनवरी को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और दूध पिलाकर नववर्ष मनाने का आयोजन किया जा रहा है।