बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर चौकी के पास एक जवान ने भाजपा नेता की पिटाई की, वीडियो हुआ वायरल
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर चौकी के पास आरपीएफ जवान ने भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस में कार्यवाही करते हुए मारपीट करने वाले आरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दि है।