बिंदकी: जोनिहा-ललौली मार्ग पर रावतपुर नहर पुल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक युवक घायल, भाजपा नेता ने कराया भर्ती
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना के बिंदकी-ललौली मार्ग में रावतपुर नहर पुल के समीप बुधवार की शाम 4:30 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार मोहित कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम कटरा नरैचा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता बलराम सिंह चौहान मौके पर पहुंचे।