जगदलपुर: जगदलपुर में छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने दामोदर सेठिया
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला बस्तर के द्वारा संगठन के जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में दामोदर सेठिया को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया।संघ के सभी कर्मचारियों ने श्री सेठिया के नाम प्रस्ताव रखा और पूर्ण समर्थन के साथ उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई।वन विभाग के कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि दामोदर सेठिया के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा।