सरधना: अलीपुर गांव में शराबी पति ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता से की मारपीट, 5 लोगों के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर
सरधना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर शराबी पति तथा उसके घर वालों ने मारपीट कर दी तथा उसको घायल कर दिया सूचना पर पहुंचे उसके भाई और बहन को भी ससुराल के लोगों ने कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की पीड़िता ने नंदोई पुलिस कांस्टेबल सहित पांच के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है