बेगूसराय: जीडी कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपोत्सव, 1,100 दीप जलाए
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जीडी कॉलेज परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम 06:00 बजे दीपोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा 1,100 दिया जलाया गया. मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष विभाग प्रमुख विजेन्दर कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर वर्ष की भांति इस वर्ष कार्यक्रम किया है.