कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले की बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पात्र बालिकाओं के खाते अनिवार्य रूप से खुलवाने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खाता खोला जा सकता है ।