अरनिया कलां में जैविक किसान अरुण कुमार सोनानिया के खेत का निरीक्षण किया। उन्होंने जैविक खेती की तकनीकों, जीवामृत और जैविक माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के उपयोग की जानकारी ली। कलेक्टर ने गेहूं, काला गेहूं, चना, मूंग और मसालों के उत्पादन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौ-आधारित उत्पादों और वर्मी कम्पोस्ट इकाई का भी अवलोकन किया।कलेक्टर ने किसान के नवाचार की प्रशंसा की।