छत्तीसगढ़ सीमा से आए तीन हाथियों का समूह बुधवार रात धनगवां बीट के जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, टकहुली व लहरपुर होते हुए जैतहरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1, 2 व 3 में प्रवेश कर खेतों व सब्जियों को नुकसान पहुंचाता रहा। देर रात धान मंडी क्षेत्र तक पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों के शोर-हंगामे के कारण धान नहीं मिल सका,सुबह होते ही हाथी पुनः मुख्य मार्ग प