मुरैना नगर: JK टायर फैक्ट्री के पास भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, तीन किसान घायल
मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-44 पर जेके टायर फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गाजर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में लालौर कलां निवासी पूरन,पंचा का पुरा निवासी कृष्ण व एक अन्य किसान घायल हो गए।जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दो को आज शाम ग्वालियर रेफर किया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।