रमकंडा–भंडरिया रोड पर अवैध बालू ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आए आदिम जनजाति युवक अमरेश कोरवा की मौत के बाद आज शनिवार को सिंजो गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।बताया गया कि गुरुवार शाम अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से अमरेश कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित