राजनांदगांव: घुमका चौकी पुलिस ने फर्जी एग्रीमेंट,दस्तावेज तैयार कर भूमि विक्रय करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
घुमका चौकी पुलिस ने फर्जी एग्रीमेंट,दस्तावेज तैयार कर भूमि विक्रय करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ग्राम पटेवा के प्रार्थी की करीब 60 एकड़ भूमि को आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से 1 करोड रुपए बयाना राशि में लेने के नाम पर कूटरचित इकरारनामा तैयार कर प्रार्थी की भूमि को विक्रय करने के फिराक में थे।पुलिस ने दो आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया गया है।