गोरखपुर: GRP पुलिस गोरखपुर ने सर्विसलांस सेल के माध्यम से खोए हुए 340 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए, एसपी GRP ने दी जानकारी
रेलवे स्टेशन हो या प्लेटफार्म पर यात्रियों के खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी को लेकर GRP पुलिस लगी हुई थी।और सर्विसलांस सेल के माध्यम से वर्ष 2025 जुलाई माह तक खोए हुए कुल 340 मोबाइल फोन को बरामद कर 100 से अधिक मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनको मोबाइल सुपुर्द किया गया।जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपए बताई जा रही है। मंगलवार दोपहर 1 बजे SP GRP ने दी जानकारी