गाज़ीपुर: गाजीपुर में लटके बिजली के तारों पर मंत्री A.K. शर्मा का गुस्सा, निरीक्षण के बाद अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma ने विद्युत व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। लखनऊ से बलिया जाते समय गाजीपुर के महड़ौर मार्ग पर सड़क किनारे और आबादी वाले इलाकों में लटके बिजली के तारों को देखकर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और इसे आमजन की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बताया।