बस्ती: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया
Basti, Basti | Mar 21, 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटरा एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एम.सी.सी. के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आई.टी.आई. कैम्पस कटरा बस्ती में किया गया।उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आई.टी.आई.गोविन्द कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 100 रिक्त पदों में 71 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे 22 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।