बाराबंकी के सूरतगंज क्षेत्र के करौता गांव में मोहर्रम के अवसर पर ताजियादारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को आयोजित जुलूस के दौरान ताजियादारों को जलभराव और कीचड़ से भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। प्रशासन ने जिले भर में मोहर्रम से पहले मार्ग सुधार के निर्देश तो दिए थे, लेकिन करौता गांव में कोई व्यवस्था नहीं की गई।