बख्तियारपुर: बख्तियारपुर थाना के पास ॐ श्री राम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन
बख्तियारपुर थाना के समीप ॐ श्री राम मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन सोमवार को हवन, पूजन और भंडारा के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान श्री रामायण जी की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।वहीं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी आयोजित किया गया। कथा वाचक राजेंद्र पांडे को सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किए गए।