दनियावां थाना की पुलिस ने एक फरार शराब माफिया को मुजफ्फरपुर से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार है। वर्ष 2023 में दनियावां थाना की पुलिस ने आठ सौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया था। मामले में मुकेश कुमार का नाम आया था। केस में नाम आते ही वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने जेल भेज दिया है।