धौरहरा: युवक को ठेकेदार मजदूरी करने ले गया था महाराष्ट्र, वापस न आने पर उसकी पत्नी ने ठेकेदार की पुलिस से की शिकायत
ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ी गांव निवासी पीड़िता ने आज शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र बताया है। कि उनके पति को गांव के ठेकेदार काम करने के लिए अपने साथ महाराष्ट्र ले गए थे। जहां कई महीने बीत जाने के बाद पीड़िता के पति का कोई फोन नहीं आने पर पीड़िता जब ठेकेदार के घर पहुंची तो ठेकेदार ने पीड़िता से गाली गलौज कर घर से भगा दिया।