लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ुआ थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में ग्रामीणों की जमीन पर और सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आज बुधवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम को लिखित शिकायत सौंपी और न्याय की मांग की।