छिबरामऊ: त्रिपाठी नगर में बरसात के बाद लोगों के घरों में घुसा पानी, नगर पालिका से कई बार की गई शिकायत, SDM को सौंपा ज्ञापन
छिबरामऊ के त्रिपाठी नगर के रहने वाले लोगों ने आज उपजिला अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को ज्ञापन देखते हुए बताया की बरसात के चलते घरों में पानी घुस जाता है। ऐसे में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्थ बना हुआ है। बुधवार की दोपहर 1:45 पर ज्ञापन देते हुए कहा 5 दिन में समस्या का नहीं हुआ समाधान तो करेंगे धरना प्रदर्शन और तो भी नहीं हुई सुनवाई तो करेंगे आत्मदाह।