लांदुपडीह पंचायत के नरसिंह लोवाडीह गांव में खलिहान में रखे धान चच्की की ढेर में आग लग गई. जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई. धान सहित चच्की का ढेर जब धूं-धूंकर जलने लगा तो आग की उठती लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए. मौके पर ग्रामीण ने आग पर जैसे तैसे काबू पा सका. तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया.