मैनाटांड़: बाइक दुर्घटना में युवक घायल, अस्पताल रेफर
बाइक दुर्घटना में युवक घायल, रेफर। मैनाटाड़ प्रखंड के भंगहा थाना क्षेत्र के धूमाटांड गांव में बाइक दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार धुमाटाड़ के प्राण कृष्ण वर्मन का चौबीस वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार गांव में ही निजी काम से बाइक से जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनिनियंत्रित हो गयी।