गोरखपुर: खिरकीटा दुबे दलित हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित से मिला बसपा का प्रतिनिधिमंडल
बहुजन समाज पार्टी गोरखपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर के नेतृत्व में खीरकीटा दुबे ,थाना गोला में विगत दिनों दलित सत्यम कुमार की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने सहित प्रमुख माँगो को लेकर मृतक के परिजनों के साथ SSP गोरखपुर से मिला।कार्यक्रम की जानकारी जिलाध्यक्ष द्वारा आज मंगलवार् 5 बजे शाम् को दी।