देवसर मार्ग पर राख गिराने वाले ट्रकों से बढ़ते प्रदूषण और दुर्घटना के खतरे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर चिंता जताई है। ग्रामीणों के अनुसार सिंगरौली से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक राख लेकर पटना की ओर जाते हैं, जिनसे रास्ते भर भारी मात्रा में राख झरती रहती है। इससे सड़क फिसलन भरी हो जाती है और हादसों की आशंका बनी रहती है।