मुरैना नगर: भुगतान और न्याय की मांग को लेकर पीड़ितों ने नेहरू पार्क से सांसद बंगले तक रैली निकाली, ज्ञापन सौंपा
मुरैना जिले में ठगी पीड़ितों ने ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (TPJP) के बैनर तले आज सोमवार दोपहर नेहरू पार्क पर एकत्रित होकर रैली निकाली और चंबल कॉलोनी स्थित सांसद बंगले पहुंचकर घेराव किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते हुए बड्स अधिनियम 2019 के तहत फंसी रकम का जल्द भुगतान, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को राहत देने की मांग की गई।