बीना: महावीर जयंती पर खुरई रोड स्थित जैन मंदिर से निकली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Mar 30, 2026 महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज में उमंग और भक्ति का माहौल है। सोमवार सुबह से श्री 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर पंचायती जैन मंदिर, खुरई रोड स्थित कृषि उपज मंडी में भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ठीक 7 बजे मंदिर परिसर से भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई।