शाहजहांपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी को लेकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह ‘गोल्डी’ के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी से मिला और गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को रखा।