गिरियक प्रखंड क्षेत्र में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह के समय कम दृश्यता के कारण सड़कों पर आवाजाही बाधित हो रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस भीषण ठंड का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। घने कोहरे और शीतलहर के बावजूद छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल