भांवरकोल थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 340 पर तेज रफ्तार सफारी ने पीछे से एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त एंबुलेंस दिल्ली से हाजीपुर जा रही थी, जिसमें सीआईएसएफ में तैनात अमित कुमार अपने पिता का शव लेकर जा रहे थे।सफारी में टक्कर मार दी और उनकीमौके पर मौत हो गई।