बीकानेर: कोटगेट व मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, जुआ सट्टा के मामले में 25 लोगों को 120000 रुपये के साथ किया गिरफ्तार
आईजी ओम प्रकाश व एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में दीपावली त्यौहार के मध्य नजर जुआ सट्टा पर कोटगेट थाना पुलिस व मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने बुधवार रात 9.30 बजे दो अलग - अलग कार्रवाई करते हुवे 1 लाख 26 हजार रुपयों के साथ 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मौके पर है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।