हिलौली ब्लॉक सभागार में दोपहर 02 बजे आयुष्मान पखवाड़ा महाअभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित ने की। इस दौरान बीडीओ हिलौली और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी उपस्थित लोगों को जागरूक किया और पात्र गृहणी व अंत्योदय कार्ड धारकों की जारी सूची के आधार पर अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया।