मानगढ़ गांव में गुरुवार के तड़के लगभग 9 बजे करंट लगने की एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें स्थानीय निवासी अनिल कुमार की पत्नी काजल कुमारी घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय काजल कुमारी अपने घर के मुख्य दरवाजे में ताला लगा रही थीं। दरवाज़ा लोहे का होने के कारण अचानक उसमें करंट प्रवाहित हो गया।