अशोकनगर शहर की यादव कालोनी के पास सोमवार की रात एक अज्ञात मृत व्यक्ति का शव मिला है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे देहात पुलिस ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि यादव कालोनी में एक व्यक्ति पड़ा है जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के लगभग है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।