गुना धरनावदा थाना के नेशनल हाईवे 46 पर रुठियाई मोड पर 15 नवंबर दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। गुना से दवाई लेकर एनएफएल राघोगढ़ जा रहे नरेंद्र कछारे की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी चकनाचूर हो गई शरीर के दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वह एनएफएल में नौकरी करते थे गुना से दवाई लेकर लौट रहे थे।