गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के समीप पिछले कई महीनों से मरम्मती के अभाव में ट्रांसफार्मर बेकार पड़ा था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की मांग सांसद से की थी। विद्युत विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा के पहल से ट्रांसफार्म बदलने का कार्