देहरादून: देहरादून में नकली दवा तैयार कर बाजार में बेचने वाले दो और गिरफ्तार, अब तक हिरासत में 12 आरोपित
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने देहरादून में बताया कि ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवा बनाकर बाजार में बेचने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान प्रदीप कुमार व उसकी पत्नी श्रुति डाबर के रूप में हुई है। इस मामले में एसटीएफ अब तक 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।