चंदौली: प्राचीन साव जी के पोखरे पर आज खरना के दिन छठ व्रति महिलाओं ने मिट्टी की बेदी बनाकर घाट छेका, हजारों की रही भीड़
लोग आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन यानी खरना के अवसर पर रविवार शाम चंदौली नगर के प्राचीन साव जी पोखरे पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्रति महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर पोखर पर पहुंची और मिट्टी की वेदी बनाकर घाट छेका पूजा अर्चना की। खरना का व्रत पूरा करने के बाद महिलाओं ने भगवान भास्कर और छठी मैया की अराधना करते हुए बेदी सजाई।