मकर संक्रांति के अवसर पर सतबरवा प्रखंड के रांकी कला गांव के औरंगा नदी के किनारे गुरुवार दोपहर 4 बजे तक वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के अत्यंत निर्धन व व्यवसायियों ने भाग लिया। समाजसेवी निर्दाेष कुमार ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर व्यवसायियों के सहयोग से गरीबों के साथ वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।