चुरचु: गिद्दी विद्यालय में चोरों ने की पंखे की चोरी, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से की शिकायत
आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, गिद्दी में फिर चोरी की घटना हुई है. चोरों ने विद्यालय के कमरे की खिड़की तोड़ कर दो पंखे की चोरी कर ली है. बिजली के तार व बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक असित दत्ता ने गिद्दी पुलिस से लिखित शिकायत की है प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिस कमरे से पंखे की चोरी हुई है, वह मतदान केंद्र भी है।